|
मुख्य सलाहकार (लागत) को मामले भेजने की प्रक्रिया
|
|
|
|
1. कार्य के आबंटन के अनुसार व्यय विभाग में मुख्य सलाहकार (लागत) के कार्यालय को लागत लेखा के मामलों पर मंत्रालयों और सरकारी
उपक्रमों को सलाह देने और उनकी ओर से लागत जांच करने का कार्य सौंपा गया है। इसमें अन्य बातों के साथ-साथ, लागत/कीमत से संबंधित
मामलों पर केन्द्र सरकार के मंत्रालय/विभाग/संगठन को मदद करना, विभिन्न सेवाओं/उत्पादों के उचित मूल्य निर्धारित करना और लागत संबंधी
मामलों पर विभिन्न मंत्रालयों/विभागों को सलाह देना शामिल है। मुख्य सलाहकार (लागत) का कार्यालय लागत और मूल्य निर्धारण से संबंधित मामलों
के क्षेत्र में पेशेवर विशेषज्ञता के भंडार के रूप में कार्य करता है और इसके पास योग्यताप्राप्त चार्टर्ड/लागत लेखाकार हैं।
|
|
|
|
2. ये अधिकारी लागत और मूल्य निर्धारण के मामलों में सरकार/भिन्न-भिन्न विभागों द्वारा गठित विभिन्न समितियों और विभिन्न अंतर-मंत्रालयी समितियों
के सदस्यों के रूप में भी कार्य करते हैं। इस कार्यालय की भूमिका, कार्य और किए गए कुछ प्रमुख अध्ययनों आदि की जानकारी देने वाला एक ब्रोशर इस
वेबसाइट पर दिया गया है।
|
|
|
|
3. तदनुसार, इस कार्यालय को फाइल पर या विचारार्थ विषयों या संबंधित मामलों का उल्लेख करते हुए पत्र के माध्यम से मामले भेजे जा सकते हैं।
सामान्यत: संबंधित विषय पर एक अध्ययन किया जाता है और मामला भेजने वाले विभाग को विचारार्थ रिपोर्ट/सलाह दी जाती है। इस संबंध में और
अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित अधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है:-
|
|
|
श्री बी.बी. गोयल
प्रधान सलाहकार (लागत),
मुख्य सलाहकार (लागत) का कार्यालय,
व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय,
द्वितीय तल, 'सी' विंग,
लोक नायक भवन, खान मार्किट,
नई दिल्ली-110 511
फोन नं. - 011- 24698522
फैक्स नं. - 011- 24698179
ई-मेल :
bbgoyal.icoas@nic.in
|
|
|
|
श्री देवेन्द्र कुमार
निदेशक लागत/प्रशासन
मुख्य सलाहकार (लागत) का कार्यालय,
व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय,
द्वितीय तल, 'सी' विंग,
लोक नायक भवन, खान मार्किट,
नई दिल्ली-110 511
फोन नं. 011- 24617075
ई-मेल :
devendrakumar.icoas@nic.in
|
|
|
|